Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई बचाओ, खाद बनाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए

21 अप्रैल 2025, खरगोन: नरवाई बचाओ, खाद बनाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए – कसरावद एसडीएम श्री सत्येन्द्र बैरवा ने क्षेत्र के सभी पटवारियों एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले की संयुक्त बैठक लेकर उन्हें खेतों में नरवाई जलाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।      

बैठक में बताया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा संपूर्ण खरगोन जिले में पर्यावरण सुरक्षा एवं आम जन व जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए फसलों विशेषतः गेहूं, मक्का, चना आदि के अवशेष (नरवाई) खेतों में जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । इसका उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति की विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। अतः सभी पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र में नरवाई जलाने की घटना न होने दें और किसानों के बीच नरवाई बचाओ खाद बनाओ अभियान चलाकर उन्हें नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों से अवगत कराएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com