राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत सत्यापन कार्य भी जारी  

09 अक्टूबर 2025, बुरहानपुर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत सत्यापन कार्य भी जारी – पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर, 2025 तक  ‘‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’’ बुरहानपुर जिले में चलाया जा रहा है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 को बुरहानपुर जिले की 140 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर इस अभियान की जानकारी प्रदान की गई।गत दिनों  एक साथ पशु चिकित्सक , 30 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं  57 मैत्री द्वारा इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा जिसमें से वर्तमान में संचालित प्रथम चरण में दस या दस से अधिक गाय या भैंस रखने वाले पशुपालकों से गृह भेंट कर दुग्ध उत्पादन दोगुना करने, नस्ल सुधार, पशु पोषण तथा पशु स्वास्थ्य के विषयों पर जानकारी प्रदान की जाना है।

इस कार्यक्रम के दौरान अभियान हेतु राज्य से नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ.पी.के. सिन्हा तथा उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.छतर सिंह डावर द्वारा विकासखंड खकनार के दो गांवों में पशुपालकों से एवं वहाँ कार्यरत दल के साथ अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा सत्यापन कार्य किया गया। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकासखंड खकनार  श्रीमती  वंदना कैथल द्वारा भी ग्राम जामनिया तथा खकनार कला एवं खकनार खुर्द में अभियान के संबंध में जानकारी देकर सत्यापन किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements