Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

16 अगस्त 2022, इंदौर: ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन – भा.कृ.अनु.प – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्थान के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा जागरूकता वाहन रैली भी निकाली गई।

संस्थान द्वारा गठित समूह का नेतृत्व डॉ बी यू दुपारे ने किया। इस समूह द्वारा श्री राम कॉन्वेंट स्कूल, मुसाखेड़ी, इंदौर के छात्रों को 1947 में हमारे देश की आजादी की वीर गाथा तथा संघर्षों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का आह्वान करने का आग्रह किया। डॉ दुपारे ने छात्रों को देश की विविधता को समझाते हुए बताया कि जिस तरह हमारे देश ने विभिन्न भाषाओं एवं समुदायों को एक सूत्र में बाँधा हुआ है, उसी तरह हम सभी को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर एकजुटता का संदेश देना चाहिए।

इसी श्रृंखला में संस्थान के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा जागरूकता वाहन रैली भी निकाली गई जिसका नेतृत्व संस्थान की निदेशक द्वारा किया गया साथ ही देश भक्ति के गीतों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रा निकाल कर शहर के नागरिकों को जागरूक किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें