राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश: 1 अक्टूबर से शुरू होगी MSP पर मोटे अनाज की खरीद, सीधे किसानों के खाते में होगा भुगतान  

19 सितम्बर 2025, भोपाल: उत्तर प्रदेश: 1 अक्टूबर से शुरू होगी MSP पर मोटे अनाज की खरीद, सीधे किसानों के खाते में होगा भुगतान – उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार अब मोटे अनाज जैसे मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मोटे अनाज की खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और यह 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। सरकार का उद्देश्य श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसानों से कोई खरीद नहीं की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो और पारदर्शिता बनी रहे।

Advertisement
Advertisement

MSP दरें घोषित

सरकार ने मोटे अनाज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित कर दिया है:
– मक्का: ₹2400 प्रति क्विंटल
– बाजरा: ₹2775 प्रति क्विंटल
– ज्वार (हाइब्रिड): ₹3699 प्रति क्विंटल
– ज्वार (मालवांडी किस्म): ₹3749 प्रति क्विंटल

किन जिलों में होगी खरीद?
मक्का की खरीद निम्न जिलों में की जाएगी:

बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया व ललितपुर।

Advertisement8
Advertisement

बाजरा की खरीद इन जिलों में होगी:

बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई व उन्नाव।

Advertisement8
Advertisement

ज्वार की खरीद इन जनपदों में की जाएगी:

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर व जालौन।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?

– किसान को fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA ऐप पर पंजीकरण करना होगा।
– रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को अपना मोबाइल नंबर देना होगा, जिस पर OTP आएगा। OTP डालने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी।
– किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और वह NPCI पोर्टल पर सक्रिय होना चाहिए।
– भुगतान PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे किया जाएगा।
– ई-पॉप (ePoP) डिवाइस के जरिए बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन से ही अनाज की खरीद होगी।
– किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी लागू की गई है।

सहायता के लिए टोल फ्री नंबर

किसान किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement