Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक: युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन और बायो प्लास्टिक उद्योग को मिली हरी झंडी

02 अक्टूबर 2024, भोपाल: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक: युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन और बायो प्लास्टिक उद्योग को मिली हरी झंडी – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल बैठक में 25 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें मथुरा और मेरठ में दो प्राइवेट विश्वविद्यालयों की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है। निवेशकों को इस परियोजना के लिए स्टाम्प शुल्क में 20 से 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मंत्रिमंडल ने “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” को भी हरी झंडी दिखाई, जिसके तहत हर साल प्रदेश के एक लाख युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए बिना ब्याज के पांच लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। इस योजना में युवाओं को छह महीने तक किस्त नहीं चुकानी होगी, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से स्थापित करने का समय मिलेगा।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बायो प्लास्टिक उद्योग नीति-2024 और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सोलर पार्क बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई। यूपी एग्री परियोजना के तहत 28 जिलों में 4,000 करोड़ रुपये की योजना लागू की जाएगी, जिसमें 7 आकांक्षी जनपद और 50 ब्लॉक शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्रिमंडल ने मक्का, बाजार और ज्वार के क्रय की नीति के साथ ही उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति-2024 को भी मंजूरी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com