Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डी.एपी की जगह एसएसपी /एन.पी.के. उर्वरकों का उपयोग करें

04 नवंबर 2025, गुना: डी.एपी की जगह एसएसपी /एन.पी.के. उर्वरकों का उपयोग करें – जिले में रबी फसलों की बुवाई का कार्य प्रारंभ हो रहा है, कृषकों को सलाह दी जाती है कि फसल हेतु डी.ए.पी. के स्‍थान पर सिंगल सुपर फास्फेट/एन.पी.के. उर्वरकों का उपयोग करें।

सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक में फास्‍फोरस 16% पोषक तत्‍व के साथ-साथ सल्‍फर 11% एवं केल्शियम 21% भी पाया जाता है, जो सरसों में तेल की मात्रा  बढ़ाकर  उत्‍पादकता में वृद्धि करता है। किसान डी.ए.पी. के स्‍थान पर एन.पी.के.12:32:16/14:35:14/20:20:0:13/16:16:16 आदि उर्वरक का उपयोग करने हेतु दूसरा विकल्प उपलब्ध है। सल्फर की उपलब्धता हेतु बेन्टोनाइट सल्फर 04 किलो प्रति बीघा के मान से उपयोग करने से एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन बेहतर ढंग से होता है।

 जिले में अक्टूबर माह में यूरिया-14400  मी .टन वितरण किया जा चुका है तथा 2700  मी .टन वर्तमान में भंडारित है। डीएपी-2909  मी .टन वितरित किया जा चुका है तथा 1142  मी .टन भण्डारित है। एस.एस.पी.-3734 मी .टन वितरण तथा 8260 मी टन भण्डारित है। एन.पी.के.-2350 मी .टन वितरण तथा 4961 मी .टन भण्डारित है। एम.ओ.पी-21 मी .टन वितरण तथा 179  मी टन भण्डारित है। इस प्रकार अक्टूबर माह में जिले में 23425   मी  .टन उर्वरकों का वितरण किया जाकर, वर्तमान में 17251  मी .टन कृषकों को वितरण हेतु उपलब्‍ध है।जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है एवं किसानों की मांग अनुसार शासन स्‍तर से जिले में समय सीमा में भंडारण किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें