Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उड़द एवं मूंग की खरीदी 10 जुलाई से पुन: की जायेगी : कलेक्टर

जबलपुर। उड़द एवं मूंग की खरीदी 10 जुलाई से पुन: प्रारंभ की जायेगी। इस बीच खरीदी केन्द्रों पर तुअर का समर्थन मूल्य पर उपार्जन होगा। यह जानकारी कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी ने कृषि उपज मंडी समिति पाटन का निरीक्षण करते हुए किसानों से कही। इस अवसर पर एडीशनल एस.पी. संजय साहू, तहसीलदार श्री द्विवेदी, भारत कृषक समाज के अध्यक्ष संजय जैन, किसान भाई एवं मंडी सचिव उपस्थित थे।

कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी द्वारा कृषि उपज मंडी समिति पाटन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा दलहन की तुलाई, परिवहन एवं किसानों को किए जाने वाले भुगतान की जानकारी प्राप्त की गई।

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि 30 जून तक तुअर की खरीदी के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए थे। निर्धारित समय तक जिन किसानों की तुअर मंडी में आ गई है उनकी सूची बनाई जायेगी। फिर पात्र एवं अपात्र किसानों की जांच कर खरीदी की जायेगी। सबसे पहले तुअर खरीदी की जाये तथा तौल-कांटे बढ़ाये जायें। दो दिन में तुअर खरीदी का कार्य पूरा करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile