राज्य कृषि समाचार (State News)

उप तहसील भानीपुरा तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप तहसील हमीरवास बड़ा का भी सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

11 जून 2022, जयपुर । उप तहसील भानीपुरा तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप तहसील हमीरवास बड़ा का भी सृजन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले की भानीपुरा उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के हमीरवास बड़ा (तहसील राजगढ़) को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। इस प्रस्ताव अन्तर्गत क्रमोन्नत तहसील भानीपुरा में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 22 पटवार मण्डल व 61 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील हमीरवास बड़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 36 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में नए तहसील व उप तहसील कार्यालय खोलने तथा विभिन्न उप तहसीलों के क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने चूरू जिले में यह स्वीकृति दी है।  

Advertisements
Advertisement5
Advertisement