Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

UP Tarbandi Yojana: अब आवारा जानवर नहीं करेंगे फसलें खराब, यूपी सरकार दे रही 60% सब्सिडी

02 सितम्बर 2025, भोपाल: UP Tarbandi Yojana: अब आवारा जानवर नहीं करेंगे फसलें खराब, यूपी सरकार दे रही 60% सब्सिडी – उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए एक खास योजना “UP Tarbandi Yojana 2025” शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के किसान अपने खेतों की चारों ओर सोलर फेंसिंग तार (कटीले तार) लगवा सकते हैं, जिससे आवारा जानवर फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

योजना की खासियत यह है कि सरकार इस तारबंदी पर कुल खर्च का 60% तक सब्सिडी प्रदान करेगी, जिससे किसानों का आर्थिक बोझ कम होगा। केवल 40% खर्च किसान को खुद वहन करना होगा। इस तार में हल्का करंट होता है, जो जानवरों को चोट नहीं पहुंचाता, लेकिन उन्हें फसल के पास आने से रोकता है।

योजना के लाभ:

1. आवारा पशुओं से फसलें सुरक्षित रहती हैं
2. फसल नुकसान में कमी आती है
3. किसान की आय में सुधार होता है
4. खेती अधिक लाभदायक और सुरक्षित बनती है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कौन ले सकता है लाभ?

यूपी तारबंदी योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों को ही प्राप्त होगा। इसके अलावा, यह योजना केवल उन किसानों के लिए है जिनके पास अपनी खेती योग्य भूमि हो। आवेदन करने वाले किसान की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और महत्वपूर्ण बात यह है कि उसने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो। इन शर्तों के तहत ही किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जरूरी दस्तावेज:

1. आधार कार्ड
2. खेत से संबंधित दस्तावेज (खसरा–खतौनी)
3. निवास प्रमाण पत्र
4. पासपोर्ट साइज फोटो
5. मोबाइल नंबर
6. बिजली का बिल
7. बैंक खाता विवरण

आवेदन प्रक्रिया:

यूपी तारबंदी योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले http://upagriculture.com वेबसाइट पर जाएं। वहां “टोकन बनाएं” विकल्प पर क्लिक करें। खुलने वाले फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद टोकन जनरेट करें। 

इसके बाद अपने पक्के बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। इस प्रकार आप आसानी से यूपी तारबंदी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com