State News (राज्य कृषि समाचार)

उ.प्र. में फसल बीमा के 2205 करोड़ रुपए किसानों को मिले

Share

3 जुलाई 2021, लखनऊ I  उ.प्र. में फसल बीमा के 2205 करोड़ रुपए किसानों को मिले – उत्तर प्रदेश में विगत 4 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में  कुल 205.15 लाख बीमित किसानों द्वारा 167.55 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया। कुल बीमित किसानों के सापेक्ष 25.59 लाख किसानों को रूपये 2205.48 करोड़ क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

कृषि विभाग से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार योजना में  वर्ष 2020-21 के खरीफ 2020 में 22.40 लाख बीमित कृषकों द्वारा 17.04 लाख हे0 क्षेत्र में बीमा कराया गया जिसमें से 3.99 लाख कृषकों को मई, 2021 तक रू. 288.45 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है। रबी 2020-21 में 19.88 लाख बीमित कृषकों द्वारा 14.78 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया कराया गया।

इसी प्रकार रबी 2019-20 में 23.32 लाख कृषकों द्वारा 18.09 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया कराया गया जिसमें 3.41 लाख कृषकों को रू. 279.50 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-20 के खरीफ 2019 में 23.89 लाख बीमित कृषकों द्वारा 18.90 लाख हे0 क्षेत्र में बीमा कराया गया जिसमें 6.23 लाख कृषकों को रू. 810.89 करोड़ का भुगतान किया गया। वहीँ  रबी 2018-19 में 29.66 लाख बीमित कृषकों द्वारा 24.26 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से 0.38 लाख कृषकों को रू. 18.39 करोड की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

खरीफ 2018 में 31.69 लाख कृषकों द्वारा 27.41 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से योजना के अनुरूप 5.69 लाख कृषकों को रु. 434.27 करोड़ का भुगतान किया गया। वर्ष 2017-18 के खरीफ 2017 में 25.81 लाख बीमित कृषकों द्वारा 23.83 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से 4.01 लाख कृषकों को रु. 244.86 करोड़ का भुगतान किया गया। जबकि रबी 2017-18 में 28.39 लाख कृषकों द्वारा 23.24 लाख हे0 क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से 1.88 लाख को रु. 129.12 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *