राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया : बलराम महोत्सव में किसानों को दी आधुनिक एवं उन्नत कृषि की जानकारी

04 सितंबर 2026, उमरियाउमरिया : बलराम महोत्सव में किसानों को दी आधुनिक एवं उन्नत कृषि की जानकारी – कृषि विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में बलराम महोत्सव का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर  उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके अपनाकर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

आशुतोष अग्रवाल ने किसानों को अधिक पैदावार देने वाली फसलों एवं बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।   अभिषेक अग्रवाल ने किसानों को जैविक खेती के महत्व के विषय में जानकारी देते हुए प्राकृतिक एवं जैविक संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में  मिथलेश मिश्रा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture