राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन स्मार्ट सिटी देश की 18 स्मार्ट सिटीज में चयनित

08 मार्च 2025, उज्जैन: उज्जैन स्मार्ट सिटी देश की 18 स्मार्ट सिटीज में चयनित –  राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में 3 से 5 मार्च 2025 तक 12वां क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा जापान सरकार के पर्यावरण मंत्रालय (MoEJ), UNESCAP, UNCRD, UNDES और राजस्थान सरकार के सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन से महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम आयुक्त  आशीष पाठक, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ श्री संदीप शिवा और अन्य अधिकारी द्वारा भाग लिया गया।

फोरम के दौरान CITIIS-2.0 के समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। फोरम में शहरी क्षेत्रों मे सर्कुलर इकोनॉमी को लागू करने के लिए वित्तीय रणनीतियों पर चर्चा हुई। CITIIS-2.0 प्रोग्राम में कुल 84 स्मार्ट सिटीज ने भाग लिया था, जिसमें चयनित 18 स्मार्ट सिटीज में से उज्जैन भी शामिल है। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से सौजन्य भेंट करते हुए फोरम एवं क्वाड पार्टी एग्रीमेंट से अवगत कराया गया, जिसके पश्चात  कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उज्जैन स्मार्ट टीम को बधाई दी गई।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement