राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन कलेक्टर एवं एसपी ने किया कृषि मंडी का निरीक्षण

11 अक्टूबर 2025, उज्जैन: उज्जैन कलेक्टर एवं एसपी ने किया कृषि मंडी का निरीक्षण – कलेक्टर श्री  रोशन  कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने उज्जैन कृषि मंडी का गुरुवार दोपहर निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान कृषक और व्यापारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषकों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले यह सुनिश्चित किया जाए।  कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने उपज विक्रय की प्रक्रिया को देखा और इस प्रक्रिया में कोई गडबड़ी न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयान्स कूमट एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement