Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर विदिशा ने देखा सुपर सीडर से गेहूं की बुआई का प्रदर्शन  

06 दिसंबर 2024, विदिशा: कलेक्टर विदिशा ने देखा सुपर सीडर से गेहूं की बुआई का प्रदर्शन  – कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने गुरुवार को  भ्रमण के दौरान ग्राम तिनसियाइ के कृषक श्री रविंद्र यादव  के खेत पर पहुंच कर धान की नरवाई न जलाकर सुपर सीडर नामक कृषि यंत्र से गेहूं की सीधी  बुआई के किए जा रहे प्रदर्शन का अवलोकन किया।

कलेक्टर  ने  यंत्र से बुआई की पूरी प्रक्रिया को समझकर उपस्थित कृषकों से अपील की कि आप लोग भी नरवाई ना जलाकर अपने खेतों में सुपर सीडर से बुवाई करें ।इस यंत्र से बुआई करने पर नरवाई नहीं जलानी पड़ती ,वातावरण प्रदूषित नहीं होता ,समय की बचत होती है और भूमि को भी जैविक खाद मिल जाते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि चूंकि किसी तकनीक को देखकर अच्छे से समझा जा सकता है अतः इसे यहां मैने भी देखा और उपस्थित कृषकों  ने भी देखा कि यह यंत्र जिले की आवश्यकता के अनुरूप है।उपयोग सभी लोग कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com