कृषि महाविद्यालय बालाघाट के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय संस्थानों में चयन
20 जून 2026, बालाघाट: कृषि महाविद्यालय बालाघाट के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय संस्थानों में चयन – कृषि महाविद्यालय, बालाघाट के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि महाविद्यालय के दो मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
महाविद्यालय के विद्यार्थी श्री मानव मुरझानी का चयन इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद (आईआरएमए), गुजरात तथा श्री दर्शन शर्मा का चयन चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (सीसीएस एनआईएएम), जयपुर, राजस्थान में हुआ है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक गौरव का विषय है, बल्कि कृषि महाविद्यालय, बालाघाट की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करती है।
महाविद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों—डॉ. सुरेन्द्र राय, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र भलावे, डॉ. ऋषिकेश ठाकुर, डॉ. सुनील रजक, डॉ. विक्रम सिंह गौर, डॉ. रामकृष्ण सिंह सोलंकी, डॉ. उत्तम बिसेन, डॉ. पूजा गोस्वामी एवं डॉ. अमिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

