Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में गेहूँ उपार्जन हेतु दो केन्द्रों का निर्धारण

29 मार्च 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में गेहूँ उपार्जन हेतु दो केन्द्रों का निर्धारण – मध्यप्रदेश शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों एवं जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार जिले में दो उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने रबी विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जन नीति अनुसार बुरहानपुर जिले में समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत गेहूँ उपार्जन हेतु  दो उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया है। जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देड़तलाई अंतर्गत रेणुका देवी वेयर हाउस देड़तलाई एवं वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था लोनी अंतर्गत सेन्ट्रल वेयर हाउस बहादरपुर रोड शामिल है।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें