Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिला 164 करोड़ का मुआवजा, लखीमपुर खीरी को सबसे अधिक राहत

15 अक्टूबर 2024, लखनऊ: यूपी में बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिला 164 करोड़ का मुआवजा, लखीमपुर खीरी को सबसे अधिक राहत – उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मानसून में बाढ़ से प्रभावित फसलों के लिए 163.15 करोड़ रुपये का मुआवजा 34 जिलों के 3,12,866 किसानों को जारी किया है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार, सबसे अधिक मुआवजा लखीमपुर खीरी के किसानों को मिला, जहां 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत दी गई है।

प्रदेश में नेपाल और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी के कारण 1.10 लाख हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभावित इलाकों में फसल क्षति का सर्वे किया गया और 33% से अधिक नुकसान होने पर मुआवजा प्रदान किया गया। अब तक ललितपुर और सिद्धार्थनगर के किसानों को भी करोड़ों रुपये की राहत दी जा चुकी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com