Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आंवला की खेती से संबंधित प्रशिक्षण जारी

29 अप्रैल 2025, उमरिया: आंवला की खेती से संबंधित प्रशिक्षण जारी – कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया में आयुष विभाग द्वारा देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद के अंतर्गत आंवला की खेती से संबंधित दो दिवसीय  प्रशिक्षण  कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया में प्रारंभ हो गया है । प्रथम दिन मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया । यह  प्रशिक्षण 29 अप्रैल तक चलेगा । प्रशिक्षण में प्रथम दिन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्यालय प्रमुख डॉ के पी तिवारी व डॉ.धनंजय सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया द्वारा औषधि पौधे आंवले की खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ।

जिला आयुष अधिकारी उमरिया डॉ, रितु द्विवेदी द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड मंत्रालय भोपाल द्वारा स्वीकृत परियोजना अंतर्गत देवारण्य योजनान्तर्गत औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उमरिया जिला अंतर्गत एक जिला एक औषधि पौध के रूप में आंवले को प्रस्तावित किया गया है ।

आंवले में प्रचुर मात्रा में औषधि गुण होते है साथ ही उसकी खेती में बहुत ज्यादा व्यय नहीं होता है । मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में डॉ, विनोद सिंह, डॉ, प्रदीप कुमार महोबिया, डॉ, प्रदीप पटेल, डॉ,दीपक द्विवेदी, आयुष विभाग से तथा उद्यान विभाग से महेश धुर्वे,पेन सिंह उईके तथा उन्नतशील कृषक श्री मनोज कुशवाहा व हिमांशु पटेल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com