Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि महाविद्यालय ग्वालियर में  मोटे अनाजों के उपयोग पर प्रशिक्षण

2 मई 2023, ग्वालियर ।  कृषि महाविद्यालय ग्वालियर में  मोटे अनाजों के उपयोग पर प्रशिक्षण – मिलेट्स वर्ष 2023 में मिलेट्स के उत्पादन व उपभोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि महाविद्यालय, ग्वालियर में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पौष्टिक मोटे अनाजों के विभिन्न व्यंजन बनाकर उन्हें  प्रतिदिन के भोजन में शामिल  कराना  था।

प्रशिक्षण में एक्सपीरिंयस लर्निंग प्रोग्राम के तहत  पोस्ट हार्वेस्ट मैनेंजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा बाजरे के पकोड़े, बाजरे के लड्डू, बाजरे की पूड़ी, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे की खीर, बाजरे की कढ़ी तथा रागी का हलवा, रागी से इडली व सांभर, रागी के लड्डू, रागी शेक आदि व्यंजन बनाए गए तथा उनकी पौष्टिकता एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने मिलेट्स से बनाए गए स्वादिष्ट पदार्थों को  प्राध्यापकों, कर्मचारियों को चखाकर इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया। उद्यानिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश लेखी के मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय, ग्वालियर अधिष्ठाता डॉ. एस. एस. तोमर, डॉ. आर.के. पांड्या, डॉ. शोभना गुप्ता आदि प्राध्यापक, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण खबर: नाबार्ड, मध्य प्रदेश के नए मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार बने

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile