Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

बकरी पालन पर प्रशिक्षण

15 अक्टूबर 2024, उज्जैन: बकरी पालन पर प्रशिक्षण – केन्द्र द्वारा कौशल दक्षता विकास अंतर्गत वैज्ञानिक तकनीकी से बकरी पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डे, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के मुख्य आथित्य में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति का सम्मान डॉ. ए. के. दीक्षित, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के आगामी चरण में विगत पांच दिवसों में प्रतिभागियों को श्री एच.आर. जाटव प्रशिक्षण संयोजक एवं डॉ. सविता कुमारी, प्रशिक्षण सह संयोजक द्वारा समन्वय स्थापित कर विभिन्न विशेषज्ञों जैसे डॉ. बघेरवाल, प्रोफे. मेडिसीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय महू, डॉ. श्रीराम दधिचि वैज्ञानिक पशु पालन कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदौर, डॉ. सुशील कुमार, वैज्ञानिक बकरी पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र रतलाम, डॉ. गोस्वामी, पशु चिकित्सक, पशु स्वास्थ्य विभाग, उज्जैन, श्री बलराम बैरागी, प्रबंधक लीड बैंक के माध्यम से बकरी पालन के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रषिक्षणार्थियों द्वारा अपने प्रषिक्षण के अनुभवों से मंचासाीन अतिथियों को अवगत कराया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हुये उत्साही प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वरोजगार के रूप मे ंनिर्मित कर समन्वित खेती की मूल भावना के अंतर्गत कृषि को लाभकारी बनाने के संबंध में बहुमूल्य उद्गार व्यक्त किये गये साथ ही यह भी कहा गया कि कोरोना काल के दौरान कृषि एक प्राणवायु के रूप में साबित हुआ। तत्पष्चात् माननीय अतिथि द्वारा कुल 32 प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर बधाई दी गयी। जिसमें केन्द्र के समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों द्वारा बढ चढ कर हिस्सेदारी की गयी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समूह फोटोग्राफी के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com