Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ई-दक्ष केन्द्र में ड्रोन नवाचार का दिया प्रशिक्षण

07 नवंबर 2025, पन्ना: ई-दक्ष केन्द्र में ड्रोन नवाचार का दिया प्रशिक्षण – शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में विभागवार ड्रोन नवाचार का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर पृथक-पृथक बैच में विभागीय अधिकारियों को ड्रोन नवाचार के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

 प्रशिक्षक धीरज कुमार पाण्डेय एवं वैभव सोनी ने शासन की ड्रोन नीति तथा गुड गवर्नेंस के तहत विभाग की कार्यप्रणाली में इसके विस्तृत उपयोग के लिए ड्रोन के प्रकार व स्ट्रक्चर एवं एनाटॉमी सहित निर्धारित कार्ययोजना के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा ड्रोन उपयोग के तरीके, वर्तमान घटनाएं, इस नवाचार की रूपरेखा तथा सुरक्षा व सावधानियों के साथ जनसामान्य के लिए ड्रोन उपयोग के नियम जैसी महत्वपूर्ण व सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस दौरान संवाद सत्र के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile