Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके में मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण

23 नवंबर 2024, रायसेन: केवीके में मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण – कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन अंतर्गत सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में 25 हितग्राहियों ने भाग लेकर मधुमक्खी पालन का महत्व मधुमक्खी की विभिन्न प्रजातियां, भोजन स्रोत, रानी मक्खी, आवश्यक उपकरण, मौसमी प्रबंधन, मधुमक्खियों की बीमारी एवं निदान, विषाणु जनित रोग, रोकथाम के उपाय, मधुमक्खी की सुरक्षा पालन का आर्थिक विश्लेषण, शहद निर्माण एवं उससे बनने वाले विभिन्न उत्पाद, पराग, मॉम, गोद, रॉयल जैली संबंधी सभी विषयों पर सात दिवसीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तकनीक को बताया।

मधुमक्खी पालन हेतु उपयुक्त फसल नींबू, आम, यूकेलिप्टस, अनार, नीम, अमरुद, बेर, आंवला, सरसों, महुआ, लौकी, तोरई, धनिया आदि के विषय में भी जानकारी दी। इस दौरान एलएनसीटी भोपाल के मधुमक्खी पालन इकाई का भ्रमण कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशिक्षण प्राप्त कृषकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. स्वप्निल दुबे, वैज्ञानिक श्री आलोक कुमार सूर्यवंशी, डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. राहुल ओझा, श्री अजय कुडारे, श्री रणजीत सिंह राघव, डॉ. अंशुमन गुप्ता, डॉ. ब्रह्मानंद शुक्ला, सुश्री लक्ष्मी चक्रवर्ती, श्री सुनील केथवास, श्री पंकज भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com