राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सचिवों का प्रशिक्षण संपन्न

10 मार्च 2026, खरगोनखरगोन में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सचिवों का प्रशिक्षण संपन्न – राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सचिवों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  जिला सहकारी संघ मर्यादित खरगोन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दुग्ध संघ के संचालक श्री बीपी चौहान, सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी श्री मनोज टांक, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री बसंत यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओंकार यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं की देखभाल, दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार तथा सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।  प्रशिक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा दुग्ध संस्थाओं के संचालन, लेखा-जोखा, ऑडिट प्रक्रिया एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण  के दौरान दुग्ध उत्पादक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को  सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।   कार्यक्रम में जिले की लगभग 52 दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सचिव उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements