Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मंडी मुंगावली का किया निरीक्षण

17 मई 2025, अशोकनगर: कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मंडी मुंगावली का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री आदित्‍य सिंह ने  गत दिनों  नवीन कृषि उपज मंडी समिति मुंगावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अव्‍यवस्थित ट्रॉलियों को व्यवस्थित रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने किसानों से मंडी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

किसानों ने बताया कि व्यापारी समय पर  नहीं  आते है। प्रति क्विंटल पर 700 ग्राम अनाज ज्यादा लिया जाता है। मंडी में पीने के पानी की मशीन बंद पड़ी है ।टीनशेड पर व्यापारियों द्वारा फसलों की तुलाई की जा रही है। उन्‍होंने किसानों से कहा कि एसडीएम  स्वयं  यहां आकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त  कराएंगे,  जिससे फसल विक्रय हेतु किसानों को परेशानी नहीं होगी।

 कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी मुंगावली के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर मंडी सचिव श्री महेन्द्र कुमार मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com