राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन फसल में समय पर कीटनाशकों का उपयोग जरुरी – श्री जितेंद्र सिंह

11 सितंबर 2026, धार (कृषक जगत): सोयाबीन फसल में समय पर कीटनाशकों का उपयोग जरुरी – श्री जितेंद्र सिंह – संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। ग्राम एकलदुना में भ्रमण के दौरान किसानों के खेतों में पहुंचकर सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर फसल उत्पादन के लिए समय पर कीटनाशकों, उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी।

भ्रमण के दौरान मां कालका बीज उत्पादक सहकारी संस्था द्वारा 45 एकड़ क्षेत्र में सोयाबीन किस्म एनआरसी 150-142 जे एस 2172 से बीज उत्पादन कार्यक्रम का जायजा लिया। समिति से जुड़े किसानों एवं संचालक श्री पदम सिंह पटेल से चर्चा कर उन्नत बीज तैयार करने के सुझाव दिए। भ्रमण के दौरान श्री अजय पाटीदार द्वारा अंतरवर्तीय फसल के रूप में पिंक ताइवान अमरूद के साथ सोयाबीन फसल को भी देखा। ग्राम खेरोद में प्राकृतिक खेती करने वाले श्री राजेंद्र अम्बाराम दांगी के खेत पर सौर ऊर्जा प्लांट एवं बायो रिसोर्स केंद्र का अवलोकन किया। इनमें निर्मित जीवामृत ,ब्रह्मास्त्र, धन जीवामृत का खरीफ सीजन की फसलों में किए गए उपयोग देखें। श्री सिंह ने किसानों को फार्मर आईडी बनाने की सलाह दी साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। आगामी रबी सीजन कार्ययोजना पर विभागीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री त्रिलोक चंद छावनियां ,अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री बी के खंडवाये ,सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी इंदौर श्री एस आर एस्के, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए के सत्यार्थी के साथ आत्मा एवं कृषि अधिकारी उपस्थित थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture