Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ में तीन दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण संपन्न    

30 अक्टूबर 2025, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में तीन दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण संपन्न – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती मेघा गुप्ता एवं मत्स्य निरीक्षक श्री पंकज मौर्या, श्री सी.एल. कुशवाहा के द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत महेंद्र बाग मत्स्य बीज प्रक्षेत्र टीकमगढ़  में तीन दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मछुआ कृपकों को सरकार की योजनाओं और तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत, मत्स्य बीज उत्पादन, झींगा उत्पादन, जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया एवं मत्स्य कृषकों को मछली पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने हेतु नयी गतिविधियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री अरविन्द खटीक, श्री स्वप्निल तिवारी, मछुआ समूह एवं समितियों के सदस्य एवं तकनीकी विषय विशेषज्ञ की विशेष उपस्थिति रहीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें