Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान विरोधियों को बख्शा नहीं जायेगा: कृषि मंत्री

शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

29 जुलाई 2024, भोपाल: किसान विरोधियों को बख्शा नहीं जायेगा: कृषि मंत्री – कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने गत दिनों शासकीय कृषि प्रक्षेत्र फंदा का निरीक्षण किया। उन्होंने बीज गोदाम का भी अवलोकन किया। श्री कंषाना ने कहा कि किसान हितैषी सरकार निरंतर कृषकों के हित में निर्णय लेकर उन्हें लाभांवित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने पौधा भी लगाया।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने प्रक्षेत्र में सिंचाई संसाधनों के लिये नलकूप खनन कराने और खेतों को कृषि के लिये विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रक्षेत्र में मौजूद बायोगैस संयंत्र को भी सुधारने को कहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री कंषाना ने बीज गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्बाध बीज उत्पादन के लिये 24 घंटे विद्युत प्रवाह फीडर कनेक्शन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री कंषाना ने प्रक्षेत्र में स्टॉफ की कमी की पूर्ति करने को भी कहा है। उन्होंने प्रक्षेत्र की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिये आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com