Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह है खुशखबरी

30 नवंबर 2024, भोपाल: पंजाब राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह है खुशखबरी – पंजाब राज्य के उन गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह खुशखबरी ही होगी कि वहां की सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। अर्थात जो किसान गन्ने का उत्पादन करते है उनकी तो बल्ले बल्ले ही हो जाएगी। इधर राज्य के सीएम भगवंत मान का भी यही कहना है कि उनकी सरकार किसानों को फायदा दिलाने में पीछे नहीं रहेगी।

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  गन्ने  की बढ़ती लागत और गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य  में समय-समय पर बढ़ोतरी की जाती है ताकि किसानों को गन्ने का बेहतर दाम मिल सके। इसी कड़ी में पंजाब और बिहार सरकार की ओर से गन्ने के राज्य स्वीकृत मूल्य यानी एसएपी  में 10 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे अब पंजाब राज्य में 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ने का विक्रय मूल्य 401 रुपए प्रति क्विंटल और बिहार में गन्ने का एसएपी  365 रुपए प्रति क्विंटल हाे गया है। गन्ने के एसएपी में बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को अब चीनी मिलों को गन्ने बेचने से पहले से अधिक लाभ होगा।  इस साल पंजाब में एक लाख हैक्टेयर में गन्ने की खेती  की गई है जो पिछले साल के मुकाबले करीब 95,000 हैक्टेयर अधिक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 9 सहकारी तथा 6 निजी चीनी मिलें हैं जिनमें करीब 700 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होने की उम्मीद है। पंजाब सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी करने से अब किसानों को गन्ने का पहले से अधिक मूल्य मिल सकेगा जिससे उन्हें लाभ होगा। पंजाब सरकार की घोषणा के बाद बिहार सरकार ने प्रदेश के किसानों को तोहफा देते हुए भी गन्ने के मूल्य में 10 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इससे बिहार में गन्ने की कीमत 365 रुपए हो गई है। यह बढ़ोतरी गन्ने की सभी किस्मों के प्रति क्विंटल मूल्य पर की गई है। राज्य सरकार के इस फैसले से बिहार के गन्ना किसानों को राहत मिली है। बिहार सरकार की ओर से गन्ने के राज्य स्वीकृत मूल्य यानी एसएपी में बढ़ोतरी के बाद यहां के किसानों को उत्तम क्वालिटी के गन्ने की कीमत 365 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य क्वालिटी के गन्ने की कीमत 345 रुपए प्रति क्विंटल मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर चालू पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने के मूल्य की घोषणा के बाद सभी चीनी मिलों तक सरकार की नई रेट लिस्ट पहुंच गई है। इससे अब यहां की सभी चीनी मिलें बिहार सरकार ओर से तय किए गए एसएपी के अनुसार गन्ना खरीदी का भुगतान करेंगी।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com