Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ये भी है मोबाइल होने का लाभ, आपको मिल सकती है बीज संबंधी जानकारी

13 फ़रवरी 2025, भोपाल: ये भी है मोबाइल होने का लाभ, आपको मिल सकती है बीज संबंधी जानकारी – किसानों द्वारा भी अब मोबाइलों का उपयोग किया जाने लगा है ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके वहीं एक लाभ और अब मोबाइल का है क्योंकि किसानों को प्रमाणित बीज के संबंध में जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। ये जानकारी किसानों द्वारा खरीदे गए बीज के संबंध में होगी। एंड्रॉयड फोन से स्कैन कर सकते हैं

किसानों को प्रमाणित बीजों से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बीज प्रमाणीकरण संस्था के टैग पर 2डी क्यूआर कोड लगाया जाता है। किसान इस टैग को अपने किसी भी एंड्रॉयड फोन से स्कैन कर सकते हैं। स्कैन करने पर प्रमाणित बीज लॉट के लिए जारी प्रमाण-पत्र खुल जायेगा। इसमें बीज लॉट की समस्त जानकारी उपलब्ध रहती है। इसमें किसान फसल, किस्म लॉट क्रमांक, टैगों की सीरीज, कुल कितने टैग जारी किये गये, पैकिंग साइज, पैकिंग मात्रा, बीज परीक्षण परिणाम, अंकुरण, भौतिक शुद्धता, अन्य फसलों, अन्य पहचान योग्य बीज, खरपतवार, नमी, किस कृषक एवं संस्था द्वारा बीज का उत्पादन किया गया है और किस सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी द्वारा पैकिंग एवं टैगिंग की गई, समस्त जानकारी स्कैन के माध्यम से देख सकते हैं।

उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाते हैं

देश में फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसानों तक यह बीज पहुंचाए जा सके इसके लिए सरकार द्वारा बीज उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही किसानों को भी उनके द्वारा खरीदे गए बीज के संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान प्रमाणित बीजों की पूरी जानकारी जैसे उसका उत्पादन कहाँ और किसने किया है, किस्म, पैकिंग साइज, अंकुरण आदि जानकारी भी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा रही है

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजों के प्रमाणीकरण को लेकर बीज प्रमाणीकरण संस्था का गठन भारत सरकार द्वारा अधिसूचित बीज अधिनियम 1966 की धारा 8 के अन्तर्गत किया गया है। संस्था का मुख्य कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता के बीजों का प्रमाणीकरण करना है। प्रमाणित बीजों से फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा किसान केंद्र सरकार द्वारा तैयार किये गये साथी पोर्टल पर बीजोत्पादन कार्यक्रम और बीज का ट्रेसेब्लिटी ऑथेन्टिकेशन की जानकारी ली जा सकती है। किसान यह जानकारी साथी पोर्टल की वेबसाइट seedtrace.gov.in पर देख सकते हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com