राज्य कृषि समाचार (State News)

स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार में किसानों की आय बढ़ाने विविधिकरण पर हुआ मंथन

14 सितम्बर 2023, जयपुर: स्वामी केशवानंद कृषि विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार में किसानों की आय बढ़ाने विविधिकरण पर हुआ मंथन – राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि कृषि से जुड़ी मौसमी व अन्य चुनौतियां के मद्देनजर कृषि के उत्पादन, संग्रहण, विविधिकरण और कृषि विपणन के कारगर तरीकों पर चिंतन किया जाए।

 राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ‘कृषकों की आय वृद्धि हेतु कृषि में विविधिकरण’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, छोटी होती जोत, प्राकृतिक संसाधनों की कमी, गिरता भूजल स्तर, वनों का कटाई, ग्रीन हाउस गैसों के दुष्प्रभाव, मृदा की उर्वरा शक्ति में कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी अनेक चुनौतियां कृषि के समक्ष हैं। ऐसे में किसानों के आर्थिक उत्थान में कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है विश्वविद्यालय किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए ऐसे शोध करें, जिनसे पैदावार बढ़े और किसानों को आर्थिक लाभ हो।

Advertisement
Advertisement

 राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि प्रसार  शिक्षा के प्रमुख केंद्र हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा अनेक नवाचार किए जा राहे हैं। नवाचारों किसानों को होने वाले लाभ को समझने और जानने के लिए वे अगले महीने से कृषि विज्ञान केंद्रों का भ्रमण करेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए विविधिकरण की महत्ती आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिक किसानों को एक फसल पर निर्भर नहीं रहते हुए विविधिकरण के लिए प्रेरित करें। ऐसी फसलों को प्रोत्साहित करें, जो कम पानी में पैदा हों तथा मौसम की मार झेल सके।

श्री मिश्र ने कहा कि किसानों को मोटे अनाज उत्पादन के लिए प्रेरित कर  इनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए विश्वविद्यालय विशेष कार्यशाला आयोजित करें।

Advertisement8
Advertisement

इससे पहले कुलपति प्रो. अरुण कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

Advertisement8
Advertisement

 राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘क्रॉप इंप्रूवमेंट एंड म्यूटेशन ब्रीडिंग’ पुस्तक का विमोचन किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement