Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों पर बढ़ा कीटों का खतरा! MP कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, समय रहते करें छिड़काव

01 अगस्त 2025, भोपाल: खरीफ फसलों पर बढ़ा कीटों का खतरा! MP कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, समय रहते करें छिड़काव – मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में खरीफ मौसम 2025 के अंतर्गत कुल 1,89,260 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा गया था, जो अब लगभग पूर्ण हो चुका है। अद्यतन जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 519.35 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है और फसलों की स्थिति सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है।

जिला कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में और उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास एन.एस. रावत द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि क्षेत्र में कहीं भी कीट व्याधियों का प्रकोप हो, तो किसान तुरंत उचित कदम उठाएं।

किसानों को दी गई सतर्कता की सलाह

किसानों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने खेतों की लगातार निगरानी करें। खेत के निचले हिस्सों में जल भराव की स्थिति बनने पर जल निकासी की व्यवस्था करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मक्का फसल में फॉल आर्मीवर्म से सतर्क रहें

मक्का फसल में यदि फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप हो, तो अनुशंसित कीटनाशक इमामेक्टिन बेन्जोएट 5 ईसी का उचित घोल बनाकर छिड़काव करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इल्ली, रस चूसक और तना छेदक कीटों पर नियंत्रण के उपाय

तम्बाकू की इल्ली, पत्ते खाने वाली इल्लियाँ, सफेद मक्खी, जैसिड, तनाछेदक और गर्डल बीटल जैसे कीटों के नियंत्रण के लिए निम्न कीटनाशकों का उपयोग करें:

1. थायोमिथोक्सम 12.6% + लेम्बडा सायहेलोथ्रीन 9.5% ZC – 125 मि.ली./हेक्टेयर
2. बीटासायफ्लूथ्रीन + इमिडाक्लोप्रीड – 350 मि.ली./हेक्टेयर

फफूंद जनित बीमारियों पर ये करें उपाय

सोयाबीन और कपास की फसलों में फफूंद जनित रोग जैसे एंथ्रेकनोज और राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट से बचाव के लिए निम्न विकल्पों में से किसी एक का छिड़काव करें:

1. टेबुकोनाज़ोल – 625 मि.ली./हेक्टेयर
2. टेबुकोनाज़ोल + सल्फर – 1 कि.ग्रा./हेक्टेयर
3. हैक्साकोनाज़ोल 5% EC – 800 मि.ली./हेक्टेयर

कपास में एफिड से निपटने की दवा

कपास में रस चूसने वाले कीट एफिड के प्रकोप की स्थिति में, एसीटामेप्रिड दवा का 10 मि.ली. प्रति स्प्रे पंप के अनुसार घोल बनाकर छिड़काव करें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त और अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर खरीदें और पक्का बिल जरूर प्राप्त करें।

समूह में मिलकर करें कीट नियंत्रण

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करें और कीट नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास करें। सभी किसान अनुशंसित कीटनाशकों का समय पर और सही तरीके से छिड़काव करें। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र या अपने निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, वे मैदानी अमलों से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com