राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी कृषि विभाग की झांकी ने आकर्षित किया

02 फरवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी कृषि विभाग की झांकी ने आकर्षित किया – गणतंत्र दिवस समारोह में जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई थी। इन झांकियों में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग,फसल विबिधिकरण, उर्वरक की ई विकास प्रणाली एवं जैविक खाद्यान्नों की पैदावार एवं उपयोग करना आदि कृषि तकनीकों को बताया गया था।

मुख्य कार्यकम अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चौधरी ने उपसंचालक कृषि श्री पान सिंह करोरिया को पुरस्कार प्रदान दिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जिला सलाहकार श्री सर्वेश कुमार शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्रीमती किरण रावत एवं उप संचालक कृषि/परियोजना संचालक आत्मा के सर्व श्री जगदीश कुशवाह, रोहित कुशवाह, श्रीमती अमिता गौतम,सौरव सेन, राम-लखन धाकड़, श्रीमती चांदनी मौर्य, संदीप रावत, श्रीमती छाया पवार, कुलदीप कुनाल मीणा, डॉ राहुल मौर्य आदि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements