Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

29 जनवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार – भोपाल के लाल परेड मैदान में विगत दिवस हुई गणतंत्र दिवस परेड में मध्य प्रदेश  की प्रगति तथा विकास  योजनाओं को दर्शाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा चित्ताकर्षक झांकियां तैयार की गई थीं। सभी झांकियों में से कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की सराहना की। विभाग की ओर से आयुक्त हाथकरघा एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड श्रीमती सूफिया फारूकी वली एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया।

पुरस्कृत झांकी में विभाग द्वारा ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ को रेखांकित कर बड़ी खूबसूरती से अलंकृत किया गया था। झांकी का डिजाइन एवं निर्माण मेसर्स बालार्क इवेंट्स द्वारा किया गया था।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें