Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर मशीन से बदली खेती की तस्वीर

20 दिसंबर 2025, विदिशा: सुपर सीडर मशीन से बदली खेती की तस्वीर – जिला विदिशा के विकासखंड नटेरन अंतर्गत ग्राम सारसी के कृषक श्री डाल सिंह मीना द्वारा कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत सुपर सीडर मशीन अनुदान पर प्राप्त की गई। आधुनिक कृषि यंत्र के उपयोग से कृषक को कम लागत में बेहतर उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण लाभ मिला है।

कृषक श्री डाल सिंह मीना ने दो दिसंबर को सुपर सीडर मशीन के माध्यम से गेहूं की बोनी की गई। बोनी के उपरांत फसल की प्रारंभिक स्थिति अत्यंत संतोषजनक पाई गई है।  श्री सिंह ने  बताया  कि सुपर सीडर मशीन से बोई गई गेहूं की फसल का अंकुरण बहुत अच्छा हुआ है, पौधे समान रूप से उगे हैं तथा खेत में नमी संरक्षण भी बेहतर रहा है। इससे फसल की प्रारंभिक बढ़वार मजबूत हुई है, जो आगामी समय में अच्छे उत्पादन की संभावना को दर्शाती है।

 कृषक का कहना है कि सुपर सीडर मशीन से पराली प्रबंधन के साथ बोनी संभव हुई, जिससे समय, श्रम एवं ईंधन की बचत हुई है। साथ ही भूमि की उर्वरता बनी रहने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। जो अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणादायक है, जिससे वे आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाकर उन्नत एवं लाभकारी खेती की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें