Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर यंत्र से बदली कटनी की महिला किसान सरोज की किस्मत, खेती हुई आसान और बढ़ी आमदनी

22 नवंबर 2025, भोपाल: सुपर सीडर यंत्र से बदली कटनी की महिला किसान सरोज की किस्मत, खेती हुई आसान और बढ़ी आमदनी – मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग से अनुदान पर सुपर सीडर यंत्र लेकर विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बासन की प्रगतिशील महिला किसान सरोज बाई ने न केवल  आधुनिक खेती की दिशा में कदम बढ़ाया। बल्कि, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहीं हैं।    

सुपर सीडर यंत्र एक बहुउद्देश्‍यीय कृषि यंत्र है जो मिट्टी की तैयारी, बीजारोपण और खाद डालने का कार्य एक ही बार में कर देता है। जिससे श्रम और समय की बचत तो होती ही है, साथ ही कृषि की लागत भी कम हो जाती है। यह यंत्र सिर्फ खेती को आसान नहीं बनाता, बल्कि किसान को आर्थिक रूप से मजबूत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है।        

सरोज बाई कहती हैं कि “इस मशीन के उपयोग से फसलों की कटाई के बाद खेत में बचे हुए फसल अवशेष (नरवाई) को जलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। फसल अवशेष मिट्टी में ही मिलकर प्राकृतिक खाद का काम करते हैं। जिससे नरवाई का प्रबंधन खेत में ही हो जाता है और मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। पर्यावरण संरक्षण में यह तकनीक अत्‍यंत उपयोगी है।सरोज बाई ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को धन्‍यवाद देते हुये अन्य महिला किसान बहनों से भी इस तकनीक को अपनाने की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें