स्टॉप डेम बना बालाघाट के किसानों की खुशहाली का आधार
12 जनवरी 2026, बालाघाट: स्टॉप डेम बना बालाघाट के किसानों की खुशहाली का आधार – वारासिवनी तहसील के अंतर्गत लालबर्रा रोड पर मुरझड़ ग्राम के पास टोंड्या नाले पर निर्मित स्टॉप डेम आज क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 द्वारा लगभग 43 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस स्टॉप डेम ने इलाके की जल स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।
मुरझड़ के श्मशान घाट के समीप बने इस स्टॉप डेम में वर्षा का पानी लंबे समय तक संग्रहित रहता है। इससे आसपास के किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। पहले जहां खरीफ के मौसम में भी खेतों तक पानी पहुंचाना चुनौती भरा होता था, वहीं अब किसान समय पर सिंचाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। स्टॉप डेम का लाभ केवल खेतों तक ही सीमित नहीं है। इसमें संचित जल के कारण आसपास के कुएं और हैंडपंप भी रिचार्ज हो रहे हैं, जिससे गांव में भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। गर्मी के दिनों में भी पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्टॉप डेम के निर्माण से खेती के साथ-साथ गांव के जीवन में भी स्थायित्व आया है। जल संरक्षण की यह संरचना न केवल फसलों की प्यास बुझा रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की मजबूत नींव भी रख रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


