राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की समस्याओं को जाना, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

23 दिसंबर 2025, भोपाल: किसानों की समस्याओं को जाना, डीएम ने दिए सख्त निर्देश – उत्तर प्रदेश के बलिया में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित अफसरों को किसानों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। बलिया के कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याआंे से जिला अधिकारी को अवगत कराया।

बैठक में नलकूप विभाग के अधिशासी अधिकारी का अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया तथा एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिया बैठक में किसानों ने मंडी में मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग रखी इसपर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला विपणन अधिकारी से जानकारी ली। डिप्टी एआर एम ने बताया जिले में वर्तमान समय में दो मक्का क्रय केंद्र संचालित है। इस पर डीएम ने शहर से सटे पारिखरा मंडी में एक नया मक्का क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिया।

दिन में लगभग 10 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता

सिंचाई के मुद्दे पर किसानों ने बताया कि इस समय बिजली की आपूर्ति रात में हो रही है। जबकि दिन में लगभग 10 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है ताकि गेहूं की सिंचाई दिन में की जा सके। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया की रात की बिजली आपूर्ति समान ही दिन में व्यवस्था भी व्यवस्था करें। कुछ किसानों ने नहर विभाग को पानी रोकने पर आपत्ति दर्ज की इस पर डीएम ने इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण करके समाधान करने का निर्देश दिया।

जिले में मसूर क्रय केंद्र बनाए रखने की मांग

किसानों ने,मोथा, चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान के लिए शासन स्तर पर मुआवजा देने तथा जिले में मसूर क्रय केंद्र बनाए रखने की मांग रखी कुछ किसानों ने गन्ना विभाग पर आपत्ति दर्ज कराई घोसी चीनी मिल में विक्रय की अनुमति दिए जाने की मांग की इस पर डीएम ने तुरंत तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा उन्होंने नलकूप विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिले में कार्यरत नलकूप टेबल ऑपरेटर की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराये। जरा विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने धान क्रय केंद्र के संबंध में सत्यापन की स्थिति में बताया कि अब तक जिले में लगभग 11000 किसानों का धान का सत्यापन किया जा चुका है डीएनए किसानों ने की समस्या सुनकर कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्या जल्द से जल्द हल करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement