Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, किसानों की समस्याओं पर भी जोर

15 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, किसानों की समस्याओं पर भी जोर –  मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड पर लगातार निरीक्षण सुनिश्चित कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना न मिले।

खाद वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्य सचिव ने कुछ जिलों में डीएपी और यूरिया वितरण में अव्यवस्था की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि खाद वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएं। साथ ही, एनपीके खाद के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रचार-प्रसार किया जाए। सहकारिता और मारफेड के सहयोग से सुव्यवस्थित खाद वितरण योजना बनाने के भी निर्देश दिए गए।

किसानों के लिए सुधारात्मक कदम

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान लाइन में व्यवस्थित खड़े हों और सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। मंडियों में रिजेक्ट की गई उपज के सैंपल सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराई जाए ताकि फसल को बिना वजह रिजेक्ट होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों से गुणवत्तापूर्ण उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों के साथ संपर्क और संवाद स्थापित किया जाए, खासकर सिकमी और बटाईदार किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन और नहरों का प्रबंधन

मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों पर बने गड्ढों को प्राथमिकता से भरा जाए। नहरों से छोड़ा गया पानी टेल एरिया तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है, इसलिए कृषि उत्पादन बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जाएं। साथ ही, सप्ताह में एक दिन पटवारी का मुख्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित किया जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com