Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आजीविका में सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन

21 जनवरी 2025, भोपाल: आजीविका में सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में खगड़िया जिले के किसानों के लिए दिनांक 20 जनवरी 2025 को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है I डॉ. कमल  शर्मा, प्रभागाध्यक्ष, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन ने किसानों को इस प्रशिक्षण की उपयोगिता से अवगत कराया I प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. विवेकानंद भारती, वैज्ञानिक ने किसानों को पाँच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया I डॉ. शैलेन्द्र राउत, वैज्ञानिक, मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा ने किसानों को मत्स्य पालन के साथ मखाना और सिंघाड़ा उत्पादन के तरीकों की विस्तृत जनकारी दी I डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने समेकित मत्स्य पालन के विभिन्न अवयवों के महत्त्व के बारे में बताते हुए आय बढ़ाने हेतु जल संसाधन के समुचित उपयोग के बारे में जानकारी दी।  डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम सह-निदेशक ने किसानों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन के लिए मछली की विभिन्न प्रजातियों की पहचान की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया I  प्रशिक्षण उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. एस. के. अहिरवाल, वैज्ञानिक सह-पाठ्यक्रम निदेशक;  डॉ रजनी कुमारी;  श्री अमरेंद्र कुमार, श्री अमितेश कुमार एवं  श्री सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com