डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय सारणी जारी
10 दिसंबर 2025, आलीराजपुर: डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय सारणी जारी – तहसीलदार आलीराजपुर द्वारा बताया गया कि रबी मौसम हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय सारणी जारी की गई जिसके अनुसार सर्वेयर पंजीयन कार्य पूर्णता तक किया जाएगा। इस हेतु समस्त प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 तक, किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे का कार्य 21 जनवरी से 28 फरवरी तक, सुपरवाइजर सत्यापन कार्य 5 मार्च तक, किसान दावा आपत्ति कार्य 10 मार्च तक, दावा आपति निराकरण 15 मार्च तक, वेरीफायर अनुमोदन 10 मार्च से 15 मार्च तक, डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 1 से 15 मार्च तक तथा जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 20 मार्च को किया जाएगा। अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 31 मार्च को किया जाएगा।
मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 03 बार मौसम खरीफ रबी व जायद में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। जिसका उपयोग उपार्जन फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत् रूप से किया जा रहा है। फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। जिसमें जियो फेस तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का फोटो खीचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


