राज्य कृषि समाचार (State News)

सरसों और मटर में सफेद फफूंदी का खतरा बढ़ा, किसान करें नियमित फसल निरीक्षण 

15 फरवरी 2026, भोपाल: सरसों और मटर में सफेद फफूंदी का खतरा बढ़ा, किसान करें नियमित फसल निरीक्षण – आगामी 5 दिनों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क तथा आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने तथा रात का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की औसत गति एक से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना हैं।

आगामी 5 दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि तथा आसमान साफ रहने की संभावना को देखते हुए, किसान भाई फसलों (विशेषकर गेहूं) तथा सब्जियों में सिंचाई का कार्य करें तथा साथ ही कीट-व्याधियों की निगरानी का कार्य सुचारू रूप से करते रहें। गेहूं की फसल में तना बेधक इल्ली की सक्रियता देखी जा रही है। अत किसान भाई फसल का निरीक्षण करें तथा इसके नियंत्रण हेतु प्रोफेनोफॉस 40 ः दवा की 2.0 मिली. मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

आगामी 5 दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि रहने की संभावना को देखते हुए, सरसों, मसूर तथा अलसी की फसल में मांहू का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः किसान भाई फसल का निरीक्षण करें तथा बचाव हेतु इमिडाक्लोप्रिड 25 ई.सी. दवा की एक मिली लीटर दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।बैंगन में फलछेदक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है, इससे बचाव हेतु क्वनालफास 25 ई.सी. दवा की 2.0 मिलीलीटर मात्रा एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें एवं सात दिनों तक सब्जी न तोड़े।

आम के पौधें में फूल (बौर) आने का समय है, अतः किसान भाई फल वृक्षों में खाद दें तथा रस चुसने वाले कीड़ो का प्रकोप पाये जाने पर बचाव हेतु, नीम तेल 3-4 मिली/लीटर पानी में धोल बनाकर मौसम साफ रहने छिड़काव करें। फूलगोभी, गोभी और बैंगन आदि में लीफ कटर कीट का प्रकोप को देखाजा रहा है, अतः किसान भाई फसल का निरीक्षण करें, बचाव हेतु ट्राइजोफास 40 ई.सी. दवा की 2.0 मिलीलीटर मात्रा एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें तथा दवा छिड़काव करने के बाद सात दिन तक सब्जी न तोडें। दूध देने वाले पशुओं को हरे चारे बरसीम के भूसा या सूखा चारा मिलाकर खिलायें। साथ ही साथ उन्हें ताजा पानी पिलायें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements