Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांसद ने जैविक हाट-बाजार में किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां

किसानों की मांग पर रविवार को भी जैविक हाट-बाजार प्रारंभ कराने के दिए निर्देश

19 जनवरी 2026, छिन्दवाड़ा: सांसद ने जैविक हाट-बाजार में किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 दिसंबर 2025 से प्रत्येक शनिवार को गुरैया सब्जी मंडी परिसर में जैविक हाट-बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इस हाट-बाजार में जिले के 30 से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा जैविक सब्जियां एवं अन्य उत्पाद विक्रय हेतु लाए जा रहे हैं, जिन्हें शहरवासियों द्वारा अच्छे मूल्य पर उत्साहपूर्वक खरीदा जा रहा है। इससे किसानों में जैविक खेती के प्रति निरंतर रुचि बढ़ रही है।

छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू द्वारा  गत दिनों जैविक हाट-बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मटर, टमाटर, धनिया, हरी सब्जियां, जैविक हल्दी सहित अन्य जैविक उत्पादों की खरीदी की। भ्रमण के दौरान सांसद श्री साहू ने जैविक खेती करने वाले किसानों से संवाद करते हुए उनसे खेती की अवधि, अपनाई जा रही पद्धतियों एवं उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा सांसद श्री साहू के समक्ष मांग रखी गई कि जैविक सब्जियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रविवार को भी शहरवासियों के लिए जैविक हाट-बाजार का आयोजन किया जाए। किसानों की इस निरंतर मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने कृषि विभाग एवं मंडी समिति के अधिकारियों को रविवार को भी जैविक हाट-बाजार प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने आम नागरिकों से अपने परिवार के लिए जैविक सब्जियों एवं प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने तथा किसानों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक युक्त खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग कर रसायनों का न्यूनतम प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भ्रमण के दौरान जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री दारा जुनेजा, श्री संतोष पटेल, श्री दिनेश मालवी, वैज्ञानिक श्री आर.एल. रावत, जैविक कृषक श्री संजय गुप्ता, श्री राहुल वसूल सहित अन्य जैविक किसान, गुरैया सब्जी मंडी समिति के प्रतिनिधि, कृषि एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे, उन्होंने अपने परिवार के लिए जैविक सब्जियों की खरीदी की।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture