Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वाह में मासिक जैविक मेले का शुभारम्भ

06 जनवरी 2026, (दिलीप  दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): बड़वाह में मासिक जैविक मेले का शुभारम्भ – बड़वाह के नगर पालिका परिसर में रविवार को मासिक जैविक मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर  111 पात्रों में सामूहिक अग्निहोत्र संपन्न हुआ । अतिथियों द्वारा जैविक बाजार की शुरुआत की गई, जिसमें लगभग 25 किसानों ने जैविक बाजार का स्टॉल लगाया ।

 इस आयोजन में  माधव आश्रम भोपाल से डॉ विवेक पोद्दार , संस्था गौ समग्र से अक्षय मित्तल, श्री दीप ज्योति जैविक किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड से दीपक राव (अग्निहोत्र कृषि सलाहकार), बड़वाह गौ सेवा समिति सदस्य  श्री विजय परमानंद महाराज, श्री रामायणी बाबा, श्री नवीन दूबे, श्री राजपाल सिंह जी मंडलोई, आर्य समाज से श्री भानुप्रताप महाराज   एवं शिष्य मंडल,  श्री जे पी नेचुरल से श्री जयप्रकाश मीणा द्वारा अग्निहोत्र, जैविक फल सब्जी, जैविक अनाज तथा  गौ सेवा का महत्व बताया गया।

श्री बाबूलाल अग्रवाल ने बड़वाह  में प्रति माह लगने वाले जैविक बाजार एवं  अग्निहोत्र कार्यशाला का आयोजन करने की जरूरत बताई एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी गौ भक्त द्वारा घर -घर गांव -गांव अग्निहोत्र करने का संकल्प लिया  गया । कार्यशाला में उपस्थित सभी जैविक किसानों का सम्मान भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें