State News (राज्य कृषि समाचार)

कपास का अधिकतम भाव 5725, औसत भाव 4700 रहा

Share

17 दिसम्बर 2020, खरगोन। कपास का अधिकतम भाव 5725, औसत भाव 4700 रहा खरगोन कपास मंडी में बुधवार को कपास के 215 वाहन एवं 32 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। खरगोन मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि बुधवार को कपास का अधिकतम भाव 5725, न्यूनतम भाव 3800 व औसत भाव 4700 रहा। इसके अलावा खरगोन अनाज मंडी में गेंहू का अधिकतम भाव 1756, न्यूनतम भाव 1550 व औसत भाव 1630 रहा। वहीं ज्वार का अधिकतम भाव 1175, न्यूनतम भाव 1170 व औसत भाव 1175 रहा। जबकि मक्का का अधिकतम भाव 1336, न्यूनतम भाव 1250 व भाव 1280, तुअर का अधिकतम भाव 5571, न्यूनतम भाव 5456 व औसत भाव 5571 तथा सोयाबीन का अधिकतम भाव 4380, न्यूनतम भाव 3855 व औसत भाव 4160 रहा।

सीसीआई शुक्रवार व शनिवार नहीं खरीदेगा कपास

मंडी सचिव श्री किरार ने बताया कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा खरीदी की मात्रा अत्यधिक होने से जिनिंग फेक्ट्रियों में कपास का अधिक स्टॉक हो जाने तथा मौसम खराब होने से शुक्रवार व शनिवार को कपास की खरीदी नहीं की जाएगी। सीसीआई द्वारा इस संबंध में आवेदन दिया गया है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *