Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाके बंद होंगे

कृषि मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाके बंद होंगे

29 जून 2020, भोपाल। कृषि मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाके बंद होंगे – भारत सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाको को बंद किया जाएगा। कृषि गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रदेश में 26 हजार कृषक मित्र भी पुन: बनाए जाएंगे। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने विभागीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि सभी मंडियों में इलेक्ट्रानिक तौल कांटे लगाये जाएं और मंडियों को अपग्रेड किया जाये तथा सुनिश्चित किया जाये कि किसानों से अवांछित तरीके से वसूली न होने पाए। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, श्री अजीत केसरी, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री संदीप यादव और संचालक कृषि श्री संजीव सिंह उपस्थित रहे।

कृषि प्रशिक्षण संस्थान सर्व सुविधा युक्त बनेगा

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा हैं कि बरखेड़ी कला भदभदा रोड स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीएट ) को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। श्री पटेल ने प्रशिक्षण संस्थान का गत दिनों अवलोकन किया और इसे अधिक उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile