सरसों में किसान को माहू का प्रकोप रोकने के लिए मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने दी सलाह
05 फरवरी 2026, भोपाल: सरसों में किसान को माहू का प्रकोप रोकने के लिए मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने दी सलाह – सरसों फसल में माहू का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में किसान सरसों में माहू का प्रकोप रोकने के लिए दवाइयों का छिड़काव करें। उप संचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव ने किसानों से कहा है कि वर्तमान में सरसों की फसल में माहू (एफिड) का प्रकोप हो रहा है। जिसके समय रहते संतुलित नियंत्रण आवश्यक है। अतः किसान भाई अपनी फसलों का नियमित निरीक्षण करें और जब माहू का प्रकोप अधिक हो तब, कृषक भाई माहू के नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल 125 मिली हेक्टेयर या थायमेथोक्साम 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी 100 ग्राम हेक्टेयर या एसिटामिप्रिड 20 प्रतिशत 100 ग्राम हेक्टेयर इत्यादि दवा को 500-600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव करें ।
छिडकाव के दौरान महत्वपूर्ण सावधानियाँ जैसे- छिडकाव सुबह या शाम के समय करें, एक ही दवा का बार-बार प्रयोग न करें। आवश्यकता अनुसार दवाओं का अदल-बदल करें। छिड़काव के समय सुरक्षा उपकरण (दस्ताने, मास्क आदि) का उपयोग करें। मधुमक्खियों व लाभकारी कीटों की सुरक्षा का ध्यान रखें। रासायनिक नियंत्रण के साथ एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) नीम आधारित जैविक कीटनाशकों का भी उपयोग करें। कृषकों से अपील है कि वे जागरूक रहकर अनुशंसित मात्रा एवं विधि का ही पालन करें, जिससे सरसों की फसल सुरक्षित रहे और उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि हो, जिससे किसान भाई सरसों की फसल से अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


