Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान में रबी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, कम प्रीमियम पर मिलेगा सुरक्षा कवच

20 दिसंबर 2025, जयपुर: राजस्थान में रबी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, कम प्रीमियम पर मिलेगा सुरक्षा कवच – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत कृषक 31 दिसम्बर, 2025 तक अपनी फसलों का बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना/पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया जाता है जिससे उन्हें फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा मिल सकें। 

इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाना और आत्म निर्भर बनाना है। जालोर जिले के लिये रबी फसलों का बीमा करने के लिए रिलायन्स जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. को अधिकृत किया गया है। जिले में गेहूँ, जीरा, तारामीरा, ईसबगोल, सरसों, मेथी एवं चना तथा वाणिज्यिक फसलें सौंफ, प्याज व टमाटर सम्मिलित है। रबी फसलों की कृषक द्वारा देय प्रीमियम दर 1.5 प्रतिशत व वाणिज्यिक फसलों की 5 प्रतिशत प्रीमियम दर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि कृषक 31 दिसम्बर 2025 तक बीमा करवा सकेंगे। ऋणी कृषक जो अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते है वह बैंक में फार्म भरकर 24 दिसम्बर 2025 तक दे सकते है तथा अपनी फसलों में परिवर्तन करवाने के इच्छुक किसान 29 दिसम्बर 2025 तक बैंक में लिखित दे सकते है। गैर ऋणी कृषक सीएससी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज बैंक डायरी, जमा बंदी, आधार कार्ड, बुवाई प्रमाण पत्र तथा किरायेदार कृषक इन दस्तावेज के अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र, भू-मालिक आधारकार्ड व किरायानामा स्वयं प्रमाणित समस्त दस्तावेज के साथ बीमा करवा सकते हैं।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture