Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर की नानपुर सहकारी संस्था द्वारा प्रथम ई-टोकन जारी

19 जनवरी 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर की नानपुर सहकारी संस्था द्वारा प्रथम ई-टोकन जारी – मध्यप्रदेश शासन की ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत कृषकों को ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज से बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नानपुर, जिला आलीराजपुर द्वारा कृषक श्री मेहताब सिंह पिता हेमता, निवासी फाटा, जिला आलीराजपुर को प्रथम ई-टोकन जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि टी.एल. बैठक में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथूर द्वारा सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग को उक्त व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में यह कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर विभाग के उपायुक्त श्री जी.एल. सोलंकी, उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के नोडल अधिकारी आलीराजपुर श्री हर्ष गुप्ता द्वारा संस्था के प्रबंधक श्री संजय बामनिया एवं संस्था प्रशासक श्रीमती संगीता चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी एवं समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें