Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषि सिंचाई योजना से बदली किसान की तकदीर

19 मई 2025, अनूपपुर: कृषि सिंचाई योजना से बदली किसान की तकदीर – अनूपपुर जिले के ग्राम भेलमा निवासी श्री तोषराम राठौर ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (ड्रिप स्प्रिंकलर प्रणाली) का लाभ प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रिप स्प्रिंकलर सिस्टम के माध्यम से श्री राठौर अब कम पानी में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जी उत्पादन कर रहे हैं।

 श्री राठौर ने  मिर्च, लौकी, टमाटर, मटर आदि मौसमी सब्जियों की खेती को अपनाकर अपनी कृषि आय को न केवल बढ़ाया, बल्कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। वर्तमान में वे प्रति वर्ष लगभग 5 से 6 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।

हितग्राही श्री राठौर ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में 7 से 8 ग्रामीणों को स्थायी रूप से रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है। उनकी यह सफलता न केवल स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, बल्कि यह दर्शाती है कि शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में कितना महत्वपूर्ण है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com