Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक दल झंडी दिखाकर गुजरात रवाना

03 अक्टूबर 2024, धार: कृषक दल झंडी दिखाकर गुजरात रवाना – कलेक्टर श्री प्रिंयक मिश्रा ने झंडी दिखाकर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के 60 प्रगतिशील कृषकों का समूह गुजरात राज्य में एन.एम. सद्गरू वाटर एंड डेवलपमेंट दाहोद (गुजरात) रवाना किया। संस्थान में विभिन्न ब्लाकों के कृषक कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीकियों को समझेंगे। जिनमें प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, फसल विविधिकरण, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन, एकीकृत पोषण प्रबंधन,जल संरक्षण हेतु सिंचाई की नवीन उन्नत विधियां,उद्यानिकी फसलों का महत्व एवं नवीन प्रबंधन तकनीकी, क्षेत्र भ्रमण गतिविधियां आदि।

इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषकों से चर्चा करते हुये तकनीकी कार्य के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण उपरांत अपने खेतों में नवीन कृषि तकनीकी के विस्तार की बात कही। उक्त अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर,उप परियोजना संचालक आत्मा श्री के. एस. झणिया, सहायक संचालक कृषि श्रीमती संगीता तोमर, आत्मा के कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री ताराचंद रावत एवं जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com